इको टूरिज्म: शाहपुर विस क्षेत्र में सड़क निर्माण पर विशेष फोक्स: पठानिया

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक ने फाल सड़क का किया भूमि पूजन, किसानों को कीटनाशक दवाई के छिड़काव के लिए पंप भी किए वितरित

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने इको टूरिज्म के तहत दस लाख से निर्मित होने वाली फाल सड़क का भूमि पूजन भी किया तथा इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है इसके साथ ही ट्रेकिंग रूट्स को भी विकसित किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों इस क्षेत्र में आ सकें इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि रिडकमार अस्पताल में एक्सरे मशीन स्थापित की गई है तथा बोह में मोरच्छ सड़क के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि लग बतूनी, लाम, रौंन, चानोघट से नोलि से पलून, सुखुघाट, सड़क का सर्वे करवाया गया तथा बोह में ट्रॉट मछली की हेचरी भी स्थापित की गई है।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने किसानों को कीटनाशक दवाई के छिड़काव के लिए लगभग 80 पंप वितरित किए तथा डाक्टर विजय विन्द्रा ने किसानों को आधुनिक तरीके के औजार एव बीज और खेती के बारे में जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...