दुकान में काम करने वाले युवक का जंगल में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में जिला काँगड़ा के जनपद नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की रजियाणा पंचायत के जंगल में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था व धर्मशाला की एक ज्वेलरी शॉप में काम करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को युवक की जेब से गाड़ी की चाबी व कीटनाशक की पर्ची मिली है। शव से कुछ ही दूरी पर गाड़ी भी खड़ी मिली। शव की शिनाख्त नगरोटा बगवां की चंबा पंचायत निवासी नंदन कुमार पुत्र कुलदीप चंद के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी रमेश ठाकुर के बोल

वहीं थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल टांडा भेज दिया है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...