सुल्तानपुर डाकघर में पांच लाख का गड़बड़झाला, जांच के बाद दर्ज होगा केस

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर स्थित डाकघर में पांच लाख रुपये की राशि के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यहां तैनात महिला कर्मचारी को हटा दिया है। डाक विभाग ने सभी खाताधारकों को अपनी पासबुक के साथ बुलाकर उनके खातों को चैक करने का काम शुरू कर दिया है।

बुधवार तक करीब पांच लाख की राशि गबन पाई गई। यह राशि अभी और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है लोगों के बचत खाता राशि के अलावा सुकन्या योजना, आरडी सहित कई योजनाओं की राशि का गड़बड़झाला हुआ है।

बता दे कि मामला 12 जनवरी को सामने आया,जब डाकघर की जमा राशि को जमा किया गया। लेकिन रिकॉर्ड के साथ मिलान नहीं हुआ। बाद में अधिकारियों ने जब गणना की तो राशि कम पाई गई। इसके बाद डाक विभाग हरकत में आया और यहां तैनात महिला कर्मचारी को हटा दिया है। विभाग की टीम दो दिनों से जांच कर रही है।

मुख्य डाकपाल यादवेंद्र सिंह के बोल

कुल्लू डाक विभाग के मुख्य डाकपाल यादवेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में पांच लाख का घपला पाया गया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...