देहरा – शिव गुलेरिया
आज दिनाक 16-1-2024 को नाबार्ड द्वारा वितयोषित एवं काँगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा पईसा रोड-155 द्वारा प्रायोजित एवं दिवसीय FLC camp का आयोजन ग्राम पंचायत पाईसा के अंर्तगत किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबन्धक पाईसा रोड से वीरेन्द्र कुमार ने की।
इस कार्यक्रम में शाखा प्रबन्धक द्वारा लोगों को बैंक की विभीन योजनाओ तथा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी जैसे PMJJBY/PMSBY/APY/UPI/KCC/MMSY आदि योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त लोगे को फेक कॉल से वचने और किसी को अपना आधार नंबर पैन नंबर ओटीपी किसी को ना बताने के बारे में भी बताया गया।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पाईसा के पंचायत प्रधान चुनी लाल उप प्रधान कर्म चंद एवं पंचायत सदस्य तथा 60 से 70 लोगों ने भाग लिया। इसमें शाखा से शाखा प्रबन्धक वीरेंद्र कुमार एवं अविनाश और रोहित सिंह ने भाग लिया।

