नूरपुर – स्वर्ण राणा
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर हो रहे कार्य की सोमवार को भाजपा कार्यालय भलेटा (नूरपुर) में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कांगड़ा – चंबा के संयोजक व पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें चारों विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और महामंत्रियों सहित अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया।
इस मौके पर अर्जुन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने बीते साल विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया था। इस योजना में कर्ज की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक मदद के साथ स्किल ट्रेनिंग स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहता हैं तो योजना के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि खुद का कारोबार शुरू करने के लिए सरकार बिना गारंटी 3 लाख रुपये का कर्ज प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना में भारतीय नागरिकों को दो चरणों में लोन मुहैया करवाया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिसमें कारपेंटर (बढ़ई) लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, नाव बनाने वाले, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची -जूता कारीगर टोकरी-चटाई- झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक) ,नाई , मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार) मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, धोबी, दर्जी ,माला बनाने वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कहा कि इस योजना के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 साल से कम होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
ये रहे उपस्थित
बैठक में नूरपुर जिला भाजपा के महामंत्री कुलदीप डोगरा, मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री, उपाध्यक्ष त्रिलोक मेहरा, कुलदीप राजेंद्र राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

