संस्कृति को सहेजने में मेले और त्यौहार निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका: चन्द्रशेखर

--Advertisement--

जिला स्तरीय सज्या ओपीपलू मेला समापन पर बोले विधायक चन्द्रशेखर, रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान, सज्या ओपीपलू बाजार में हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की

मंडी/धर्मपुर 15 जनवरी – अजय सूर्या

जिला स्तरीय सज्या ओपीपलू मेले के समापन अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि संस्कृति को सहेजने में मेले और त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले हमारे आपसी भाईचारे का जीवंत रूप हैं। यह हमें बताते हैं कि सदियों से हमारा समाज बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलकर रहता आया है।

उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव मंदिर से मेला स्थल तक निकाली गई शोभा यात्रा (जलेब)में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ किया  उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि रक्तदान महादान जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने मेले के अवसर आयोजित बाली बाल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी सरकारी गैर सरकारी पाठशालाओं के सभी बच्चों का एचबी टेस्ट करके अभिभावकों को अवगत करवाएं ।

उन्होंने बताया कि पिछले साल किए गए वादे के मुताबिक स्कूल ग्राउंड को चौड़ा कर दिया गया है और यातायात की समस्या को दूर करने के लिए आने वाले समय में बाजार को चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर खेल मैदान में नया आधुनिक मंच जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने बाजार के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने और बालीबाल कोर्ट बनाने की भी घोषणा की।

उन्होंने लोगों से पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की अपील की ताकि सभी पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण हो सके।

मेला कमेटी द्वारा इस अवसर पर विधायक चन्द्रशेखर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने इस मौके पर प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम राजिन्द्र गौतम, थाना प्रभारी धर्मपुर रजनीश ठाकुर, स्थानीय पंचायतों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...