लिटिल फ्लाबर पब्लिक स्कूल दुराना में वार्षिकोत्सव की धूम

--Advertisement--

वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चौधरी उच्च न्यायालय शिमला ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत, सलाना जलसे में छात्रों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

शाहपुर/दुराना – विकास शर्मा

लिटिल फ्लाबर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चौधरी उच्च न्यायालय शिमला व उनकी धर्मपत्नी मंजू बाला ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं तीसरी कक्षा के बच्चों ने अंधेर नगरी चौपट राजा विषय पर नाटिका प्रस्तुत की।

वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि स्कूल को चले हुए 19 वर्ष हो गए है। जिस में 55 के करीब स्कूल के छात्र भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे है। साथ ही 15 के करीब डाक सेवा तथा 3 छात्र भारतीय नो सेना, 2 छात्र वायु सेना में तैनात हैं। 56 के करीब मेधावी बच्चे को स्कुलरशिप मिली है। सत्र 2022-23 में दसवीं की परीक्षा में नवें स्थान पर रहकर परचम लहराया। स्कूल से निकले 2 छात्र स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया अनुभवी शिक्षकों के द्वारा कि प्ले वे विधि के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में समय समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों गतिविधियां करवाई जाती है।

स्कूल के चैयरमैन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशोर चंद चौधरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यतिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं मुख्यतिथि अशोक चौधरी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया,साथ ही नशे जैसी बुराइयों ने दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि हमें चांद पर पहुंचने का लक्ष्य रखते है तभी तारों तक पहुंच पाते हैं। इसलिए जीवन मे कामयाब होने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं उसे पहली कोशिश से हासिल कर लें। लेकिन हमें लक्ष्य से भटकना नहीं है बल्कि असफल होने की सूरत में दोगुनी मेहनत करनी है। उन्होंने अभिवावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें।

ये रहे मौजूद

इस मौके प्रेम राणां, सतपाल चौधरी, धर्म सिंह राणा, हरवंश सिंह राणा, लाल सिंह राणां सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...