हिमाचल में गाय के साथ दुष्कर्म, रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में गाय के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। हमीरपुर जिले में एक हैवान बेजुबान गाय के साथ गलत करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। घटना हमीरपुर जिले के त्रिरोगली चलोखर गांव की है।

आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र अमीचंद गांव उंगली चलो हमीरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्ति के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर ग्रामीण काफी उग्र हो गए है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सोमवार दोपहर का है। जहां स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा एसआई केबल सिंह ठाकुर की अगुवाई में आरोपी व्यक्ति को मौके पर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला धारा आईपीसी 377 के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज जिला न्यायालय में पेश किया है। वहीं माननीय जिला न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन तक के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...