जल्द और तेज गति से होगा कांगड़ा गगल एयरपोर्ट का विस्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर अब कार्य को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा। धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में चीफ सके्रटरी, राज्य अधिकारियों, कांगड़ा के अधिकारियों सहित डीसी कांगड़ा के साथ गगल एयरपोर्ट के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की है।

जिसमें गगल एयरपोर्ट के विस्तार के कार्यों को जल्द धरातल पर उतारने को लेकर सीएम की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित कार्रवाई को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता के चलते ही तेज़ गति से कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पालमपुर पर्यटन विलेज का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...