शिकारी की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

शिकारी की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के भोरंज उप मंडल की बड़ैहर पंचायत के सीर खड्ड के किनारे शिकारी की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मृतक व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह (55) पुत्र मरचू राम निवासी बड़ैहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शिकारियों ने मंगलवार को शिकार करने के लिए क्षेत्र में घेरा डाला हुआ था। इस क्षेत्र में जंगली सुअर बढ़ी संख्या में झाड़ियों में रहते हैं।

ऐसे में जंगली सुअर को मारने के लिए शिकारी ने गोली चलाई, जिसकी चपेट में बलवीर सिंह आ गया। शिकारी की गोली मृतक के शरीर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेड़िकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।

उधर, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजैब सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोली किसने चलाई है, यह जांच का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...