स्कूली बच्चों से भरे टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग, चीख पुकार से अफरा-तफरी का माहौल

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित नंगल रोड़ पर रक्कड़ कॉलोनी में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे चलते टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई।

टेंपो ट्रैवलर के अगले दो टायरों से धुआं निकलने के बाद उठी आग की लपटों के चलते टेंपो ट्रैवलर में बैठे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और चीख पुकार से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

इसी बीच ड्राइवर ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चों को ट्रैवलर से नीचे उतारा और तुरंत ही सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी अनुसार सभी बच्चों को टेंपो ट्रैवलर में रोजाना की तरह उपमंडल अंब से रक्कड़ कॉलोनी स्थित माउंट कार्मल स्कूल में लाया जा रहा था कि जैसे ही ट्रैवलर दुर्गा कालोनी के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी में आग लग गई।

गाड़ी से उठी आग की लपटों को देख स्थानीय दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि रक्कड़ कॉलोनी में एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। गाड़ी में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...