स्थगित की गई शास्त्री भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले संघ के सदस्य

--Advertisement--

स्थगित की गई शास्त्री भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले संघ के सदस्य, संघ ने एनसीटीई नियमों का किया स्वागत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल सरकार ने शास्त्री अध्यापकों के पदों की बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस बार सरकार ने एनसीटीई के तहत शास्त्री भर्ती नियमों में बदलाव कर दिया गया था, जिससे अब शास्त्री भर्ती में बीएड की अनिवार्यता लागू हो गई है।

साथ ही साथ बीए संस्कृत और एमए संस्कृत पास अभ्यर्थी भी इस बार शास्त्री भर्ती में शामिल किए गए हैं।भर्ती प्रक्रिया में 17 नवंबर को सामान्य श्रेणी की कॉउंसलिंग हो गई लेकिन अन्य वर्गों की निदेशक शिक्षा विभाग के आदेशों के चलते प्रशासनिक कारणों के कारण रोक दी गई।

जिसके चलते आज शाहपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से बेरोजगार शास्त्री बीएड एवं स्नातक स्नातकोत्तर संघ के सदस्य विधायक केवल पठानिया की अगुवाई में मिले व अपना मांग पत्र सौपा।

जिसमें शास्त्री भर्ती एनसीटीई के नियमों के तहत करने की मांग उठाई। साथ रोकी गई भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग की है।

संघ के सदस्यों ने बताया कि वे आज अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले व उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि शास्त्री भर्ती एनसीटीई के नियमों के तहत ही होगी व रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...