आपदा से पीड़ित परिवारों के लिए संजीवनी बने ठाकुर सुखविंदर सिंह – संदीप समकड़िया

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो

ज्वाली विधानसभा की पंचायत नियांगल के उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया का कहना है कि इस बार आपदा से हमारी पंचायत के 13 घर जमींदोज हो गए थे और सभी परिवार गरीबी रेखा से नीचे थे। उनके दुख दर्द को समझते हुए सुखू सरकार ने सात लाख रुपए देने की जो घोषणा करी थी। वह पूरी होते हुए भी दिख रही है। व पहली किस्त तीन लाख के रूप में दे दी गई है।

उसके लिए पंचायत के उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उप प्रधान संदीप समकड़िया ने प्रेस वार्ता में कहा की इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने आपदा से पीड़ित परिवारों के बारे में सोचा और आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा करी।

जिस व्यक्ति का केवल कच्चा कमरा भी था, उस परिवार को भी 7 लाख रुपए देने की बात कही और चार लाख के करीब उनके खाते में पढ़ भी चुके हैं। जिससे पीड़ित परिवारों में काफी खुशी है कि वह अपना घर बना सकेंगे।

उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ]की यह विचारधारा बहुत अच्छी लगी। संदीप सिंह समकड़िया ने सुखू सरकार का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...