गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

--Advertisement--

हमीरपुर 15 दिसंबर – हिमखबर डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि इस शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगांे का चैकअप करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

इसमें अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच, मोबाइल एक्स-रे, ट्रूनॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच, निशुल्क दवाईयां और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आंखों की जांच के बाद मरीजों को मुफ्त चश्में भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान आभा और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...