रामशिला में गैमन पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की कार, महिला सहित 2 घायल

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के मुख्यालय रामशिला में गैमन पुल के समीप एक कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में कार में सवार 2 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज ढालपुर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सड़क दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर 2 लोग खराहल घाटी से कुल्लू की ओर आ रहे थे कि तभी अचानक गैमन पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर ढालपुर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान वेद राम व आशा ठाकुर ग्राहकड़ निवासी के रूप में हुई है। हादसे में आशा ठाकुर को मामूली चोटें आई हैं जबकि वेद राम को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में घायल दोनों लोगों की हालत अब बेहतर है। सड़क दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई, इसके लिए घायलों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे और मौके पर मौजूद लोगों के भी बयान लिए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...