HRTC परिचालक पर कॉलेज व स्कूली छात्रों ने लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महाविद्यालय संगड़ाह व स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने एचआरटीसी की संगड़ाह-लगनू-रेणुका जी बस के परिचालक पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए है।

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि गुरुवार सांय परिचालक ने शराब पी हुई थी। छात्रों को टिकट न देने पर जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो परिचालक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और परिचालक बार-बार बस रूकवाकर विद्यार्थियों को उतारने को कहने लगा।

छात्रों ने SDM संगड़ाह व RM नाहन के अलावा स्थानीय विधायक विनय कुमार को वीडियो भेजकर मामले में कार्रवाई करने की अपील की है। पुष्प लता, साक्षी, तमन्ना, सूर्जन व रोहित आदि ने बताया कि विधायक ने वाट्सएप पर तत्काल प्रतिक्रिया दी है।

क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन के बोल

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन ने कहा कि शिकायत मिली है और कंडक्टर से जवाब मांगा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...