जल्दबाजी बनी हादसे का कारण, ओवरटेक करते समय ट्रक के नीचे आया स्कूटी सवार, गंवाई टांग

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिला में चालकों की लापरवाही से सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले की बात की जाए तो मंडी शहर के आईटीआई चौक के समीप मिल्क फेड के ट्रक को ओवरटेक करते हुए स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे आने से युवक की एक टांग चकनाचूर हो गई है।

हादसे के बाद घायल व्यक्ति को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती कराया गया, जहां से इसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सदर थाना की टीम में घटना संबंधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर शहर के आईटीआई चौक के पास बस स्टैंड से 50 मीटर पीछे स्कूटी सवार एक व्यक्ति का ट्रक को ओवरटेक करता हुआ ट्रक के पिछला टायर से टकरा गया।

हादसा आज सुबह 9:00 बजे के करीब पेश आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, स्कूटी सवार जल्दबाजी में ट्रक को ओवरटेक करते हुए नजर आ रहा है। ओवरटेक करते हुए जैसे ही स्कूटी सवार ट्रक से टकराता है उसकी एक टांग टायर के नीचे आ जाती है।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में घायल को बेहतर उपचार न मिलने पर पीजीआई रैफर किया गया है। डॉक्टरों की माने तो ट्रक के नीचे आने से युवक की टांग चकनाचूर हो गई है, जिसे अब काटना पड़ सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। घायल की पहचान सतपाल (57) पुत्र इंद्र सिंह गॉव बॉलनु बाग, पोस्ट ऑफिस गुटकर, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...