चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय में सीएससीए सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलेर गूंज का शानदार आयोजन

--Advertisement--

चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय में सीएससीए सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलेर गूंज का शानदार आयोजन।

देहरा – शिव गुलेरिया 

राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलेर गूंज दिनांक 13 एवम 14 दिसंबर 2023 को परिसर में मनाया गया ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं श्री बालाजी हॉस्पिटल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने शिरकत की I

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्विनी पाराशर ने मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार शर्मा व उपस्थित अन्य गणमान्य मेहमानों का स्वागत किया I

सी एस सी एस की अध्यक्ष शगुन धीमान ने भी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने गुलेर गूंज सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को हमारी संस्कृति से अवगत करवाते हैं और उनके संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं I

मुख्यातिथी ने विद्यार्थियों को उनके जीवन में माता-पिता व गुरुओं का सदा सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सीएससीए की मांग पर विद्यार्थियों लिए एक वाटर कूलर देने की भी घोषणा की। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी गई l

समूह गायन में वाणिज्य संकाय की कीर्ति, प्रिया, शगुन ,मीनाक्षी, कशिश व पायल तथा कला संकाय की मंजू ,स्नेहा ,बिंदु ,अंजलि,अनामिका, रितु, विज्ञान संकाय की शगुन ,आरती, प्रिया,अमीषा व तन्वी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायाI

वहीं एकल नृत्य में बिंदिया, शिखा, तथा पायल ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लियाI जबकि समूह‌ नृत्य में वाणिज्य संकाय की नंदिता शिखा, श्रुति ,साक्षी ,काजल ,तनूबाला, स्नेहा,व अंशुल तथा कला संकाय के आर्यन अभिषेक, पीयूष, ऋतिक व पायल, तथा विज्ञान संकाय की शगुन, अमीषा ,स्नेहा ,संवेदना ने वाहवाही लूटी I

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रो जितेंद्र कुमार, डॉ दिनेश शर्मा एवम् प्रो रूपाली शर्मा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर पीटीए प्रधान अंजना देवी, उप प्रधान रिंपी देवी , सचिव सीता देवी, पी टी ए सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान श्री राकेश कुमार, पत्रकार बन्धु तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति जिसमें लेक्चरर प्रीतम संधू, नवल किशोर, अमित महाजन ,विजय चौधरी ,सतीश चौधरी, अनिल गौतम, डॉक्टर रामकुमार शर्मा व यशपाल महाजन एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा I

कार्यक्रम के अन्त में डॉ सुभाष चन्द्रा ने उपस्थित अतिथियों व गणमान्य लोगों का समारोह में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ प्रभात कुमार शर्मा ने किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...