बीएड दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शरण कॉलेज की सोनिया रही प्रथम

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश द्वारा घोषित बीएड दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शरण कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकडी काँगड़ा के बीएड (सत्र 2022-2024 ) का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने बताया की सभी प्रशिक्षु छात्राएं बहुत ही अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं। जिसमें सोनिया ने 296/350 अंक लेकर प्रथम, वैशाली ने 290/350 अंक लेकर द्वितीय तथा सोनाली ने 288/350 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। बाकी सभी छात्राएं भी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं।

कॉलेज प्राचार्य सुमन शर्मा ने सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिवावकों को बधाई दी। उन्होंने सभी छात्राओं की काफी सराहना की।

कॉलेज निर्देशक शालिनी सैनी ने सभी छात्राओं सहित स्टाफ एवं कॉलेज प्राचार्य सुमन शर्मा को बधाई दी।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा का कहना है कि कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राएं शिक्षा ही नहीं कॉलेज की सभी प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...