पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने में रोड़ा न बनें पेंशन विरोधी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

यह जो विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री गवर्नर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और स्वयं भारी-भरकम पुरानी पेंशन ले रहे, ब्यूरोक्रेसी अधिकारी और अन्य जो पुरानी पेंशन ले रहे हैं ‌और प्रवचन कर रहे हैं कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने से देश की अर्थव्यवस्था चौपट और देश की तरक्की नहीं होगी।

डाक्टर संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने कहा कि उन सभी से निवेदन है कि आप आज अभी से अपनी पेंशन लेना बंद करें। डॉ संजीव गुलेरीया ने कहा कि तत्पश्चात अन्य वर्ग कर्मचारी अधिकारी भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए आंदोलनरत नहीं ‌रहेंगे।

डॉ संजीव गुलेरीया ने कहा कि कर्मचारी अधिकारी विभिन्न परीक्षाओं को उत्तीर्ण करते हुए सरकारी क्षेत्र की सेवा में समर्पित भाव से लोकहित और देशहित में सरकार के फैसले को कार्यान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस के कारण प्रदेश और‌ देश उन्नति करते हुए आज शिखर पर पहुंच रहा है।

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि जो विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री पुरानी पेंशन व्यवस्था के हक़ में नहीं हैं, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि वो किसी परीक्षा देकर विधायक सांसद मंत्री वगैरह नहीं बने हैं। ‌यह‌ लोग हम जनता द्वारा वोट देने के रहमो-करम से ही विधायक सांसद वगैरह बने हैं।

इसलिए रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने में रोड़ा न बनें। अन्यथा जनता द्वारा ऐसे पेंशन विरोधीयों को आगामी लोकसभा चुनाव में सबक़ सिखाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...