टैक्सी किराए पर लेने के लिए 29 दिसम्बर तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित

--Advertisement--

नूरपुर 14 दिसम्बर – स्वर्ण राणा

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने जानकारी दी है कि उनके कार्यक्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यकतानुसार टैक्सी किराए पर लेने के लिए प्रशासन द्वारा निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया 14 दिसम्बर से शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि निविदा में शामिल होने के लिए कोई भी ट्रांसपोर्टर 14 दिसम्बर से 28 दिसम्बर, 2023 दोपहर 12 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय से 150/-रुपए का भुगतान कर टेंडर फॉर्म प्राप्त कर सकता हैं।

उन्होंने बताया कि सीलबंद निविदाएं 29 दिसम्बर, 2023 दोपहर एक बजे तक स्वीकार की जाएंगी। जबकि दोपहर 2:30 बजे निविदाएं कमेटी तथा बोलीदाताओं की उपस्थिति में खोली जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...