शिक्षा विभाग की भाषा से शिक्षक संघ नाराज, ‘रिटायरमेंट’ के स्थान पर ‘टर्मिनेट’ शब्द का प्रयोग

--Advertisement--

शिमला, 06 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बीते 22 सालों से काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों के लिए विभाग से पत्र जारी करने की भाषा पर शिक्षक संघ ने हैरानी जताई है।

दरअसल, बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कंप्यूटर शिक्षक के मामले में एक आर्डर जारी हुआ है। जिसमें 58 साल पूरे  कर चुके शिक्षकों को रिटायरमेंट दी गई है। लेकिन हैरान कर देने बात यह है कि चिट्ठी में “रिटायरमेंट” शब्द के स्थान पर “टर्मिनेट” शब्द का प्रयोग किया गया है। शिक्षा विभाग की इस भाषा से शिक्षक संघ भी हैरान है।

शिक्षक संघ का कहना है कि आखिरकार किस सोच से पत्र जारी किए जा रहे है। ये शिक्षक कम्प्यूटर जैसा अहम विषय पढ़ा रहे है। मास्टर डिग्री होल्डर है और कुछ दिनों पहले इनके लिए कोर्ट से भी नीति और नियुक्ति क़ो लेकर आदेश जारी हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...