108 में गूंजी बेटे की किलकारी, बनोग में 8 माह की गर्भवती की प्रसूति

--Advertisement--

108 में गूंजी बेटे की किलकारी, बनोग में 8 माह की गर्भवती की प्रसूति

नाहन, 6 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में 108 एंबुलेंस आपातकालीन स्थिति में जीवन दायिनी साबित हो रही है। जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस कर्मचारी सूझबूझ से जच्चा-बच्चा का जीवन बचा लेते है।

ऐसा ही एक मामला मंगलवार देर शाम देखने को मिला, जब सैनधार के महीपुर की 27 वर्षीय महिला अंजू को घर पर तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। 108 को शाम 5:20 पर सूचना मिली, जिसके बाद कर्मी तुरंत रवाना हो गए।

मेडिकल कॉलेज से चंद किलोमीटर पहले महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। आनन-फानन में एंबुलेंस टीम ने रास्ते में ही डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया।

अस्पताल लाते समय नाहन मेडिकल कॉलेज से करीब तीन किलोमीटर दूर बनोग के पास महिला की प्रसव पीड़ा नियंत्रण से बाहर हो गई थी। ईएमटी ममता व पायलट मनीष ने एम्बुलेंस में ही रात  8:05 पर डिलीवरी करवाने में सफलता अर्जित की।

महिला की गोद में  बेटे की किलकारी गूंज उठी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि  ईएमटी ममता व पायलट मनीष की सूझबूझ से प्रसूति संभव हो पाई। जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।

टीम ने बताया कि जच्चा -बच्चा को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। इससे पहले भी 108 एम्बुलेंस  महिलाओं के लिए  जीवनदायी साबित हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...