प्रवासियों के खिलाफ मुहिम, रात के अंधेरे में जला दी प्रवासी की झोंपड़ी, इंदौरा में दहशत का माहौल

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

ब्लॉक इंदौरा की पंचायत मंड मियानी में कुछ दिनों से चल रहे प्रवासी लोगों के खिलाफ मुहिम ने एक आज नया मोड़ ले लिया है। रात 11 बजे के करीब एक प्रवासी निजाम की झोपड़ी मंड सनौर में किसी ने जला दी, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। निजाम की पत्नी और उसके दो बच्चे झोपड़ी के साथ मोटर के कमरे में सो रहे थे, जिस कारण उनका बचाव हो गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मंड मियानी पंचायत ने प्रवासी लोगों को उनकी असामाजिक संदिग्ध गतिविधियों के कारण एक हफ्ते के अंदर पंचायत छोडऩे को कहा था। उसके एक हफ्ते बाद पंचायत ने अपना फैसला पलटते हुए 4 दिन पहले ही उन्हें 6 महीने का टाइम बढ़ा दिया था, जिस पर पंचायत के दो गुटों में काफी नोक झोंक हुई थी।

उत्तर प्रदेश से संबंधित ये परिवार पिछले 20 वर्ष से मंड में जमीन ठेके पर लेकर सब्जी लगाने का काम करते थे। अब मंड क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है तथा अधिकांश मजदूर अब इलाका छोड़ देने में ही बेहतर समझ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...