महाकाल ब्लॉक के ठारा गांव में एड्स पर जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 को “द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के ठारा गांव में 25 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एड्स जैसी ख़तरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया गया । इस शिविर में लाभार्थीयों के लैब टेस्ट जैसे की शुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जाँच इत्यादि किये गये।

चिकित्सक शिवम ने लोगों को एड्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया की (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस-Human immunodeficiency virus, HIV) एक वायरस है, जो कोशिकाओं पर हमला करता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करती है जिससे व्यक्ति अन्य संक्रमणों और बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

ये सब जानकारी चिकित्सक द्वारा लोगों को बताई गया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया जिसमें एड्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होती है ।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुमेधा , चिकित्सक शिवम , फार्मासिस्ट अमोल ,लैब टेकनीशियन सुमन और पायलट चमन मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...