सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा भव्य आयोजन

--Advertisement--

 राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, अधिकारियों को डीसी ने दिए निर्देश      

धर्मशाला, 05 दिसंबर – हिमखबर डेस्क

वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं इस बाबत मंगलवार को डीसी आफिस के एनआईसी के सभागार में उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पेयजल व विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व मोबाइल शौचालय इत्यादि के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए भी उपयुक्त स्थल चिह्न्ति किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मंच इत्यादि तैयार करने के लिए भी कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए भी आलाअधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पुलिस मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने समारोह के दौरान स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए इसके साथ ही बेहतर प्रबंधन के लिए अलग अलग कमेटियां गठित की जाएंगी तथा नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे ताकि तय समय पर आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए जाएं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम अनुराग शर्मा, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा सहित एसीटूडीसी सुभाष गौतम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति तथा विद्युत तथा परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...