चंगर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की मांगों को केंद्र सरकार तक पंहुचाने का लक्ष्य।
लंज – अमित शर्मा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिक लीग के चुनाव के लिए सचिव पद पर 18 दिसंवर को चुनाव लडने का निर्णय ले चुके कैप्टन कपूर सिंह गुलेरिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पूर्व सैनिकों की वन रेंक वन पैंशन को पूरी तरह से वहाल करवाना है। जिसके लिए पूर्व सैनिक बर्षों से लडाई लड रहे है।
उन्होने कहा कि केंद्र सरकार जव तक वन रेंक वन पैंशन को पूरी तरह से लागू नहीं करती है तव तक केंद्र सरकार के विरुद्ध लडाई लडी जाऐगी। उन्होने पूर्व सैनिकों से मांग की है कि 18 दिसंवर को होने वाले चुनावों में वह उनका साथ दें ताकि वह उनकी मांगों को केंद्र तक पंहुचा सके।
उन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र में सीएसडी व ईसीएचएस का स्थाई केंद्र चंगर क्षेत्र में खुलवाने के लिए भी लडाई लेंगे ताकि वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को छोटी छोटी चीजों के लिए विमारी के लिए शाहपुर व योल के चक्कर लगाने से निजात मिल सके।
उन्होने कहा कि पूर्व में पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश के पद्दाधिकारी सिर्फ अपने तक सिमित रहे है लेकिन अगर चुनाव जिताते है तो वह पूर्व सैनिकों को साथ लेकर व उनके साथ विचार विमर्श करने के वाद उनकी समस्याओं को उपर तक पंहुचाने व पूर्व सैनिकों के हित के काम करने से पिछे नहीं रहेंगे।
इस मौके पर बहुत से पूर्व सैनिक उनके साथ मौजूद रहे। वहीं हिमाचल प्रदेश की बहुत सी ईकाईयो ने भी उनका सर्मथन किया है। जिसके लिए वह उन सवका आभार प्रकट करते है।

