संगडाह मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, दो की मौत, दो घायल, चार लोग थे सवार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर ज़िला के श्री रेणुका जी संगडाह मार्ग पर एक टिप्पर एचपी नंबर 71 2788 के दुर्घटना ग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है! दो लोग इस हादसे में घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक संगडाह से ददाहू की तरफ आ रहा था। अचानक कालथ के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा।

मिली जानकारी के मुताबिक यह टिप पर चूना पत्थर लेकर आ रहा था। इसमें चार लोग सवार थे। जिसमें से दो व्यक्ति की द सिविल हॉस्पिटल ददाहू पहुंचने पर मृत्यु हो गई है। जबकि दो अन्य व्यक्तियों को सिविल हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी कोई पता नहीं लग पाया है।

एसडीएम संगडाह सुनील और तहसीलदार संगडाह प्रोमिल धीमान ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवारों को फोहरी राहत के तौर पर मृतक के परिवारों को 25 हजार रुपए और घायलों के परिवारों को 10 हजार रुपए तुरंत प्रदान किए हैं।

मृतकों में कुलदीप पुत्र चंदन सिंह गांव गनोग उम्र 32 वर्ष जगदीश पुत्र जालम सिंह गांव घाटो उमर 45 वर्ष शामिल है। जबकि रविंद्र पुत्र नेत्र सिंह गांव भूतमढी उमर 22 साल राजेंद्र सिंह पुत्र सहीराम गांव रजाना उम्र 40 वर्ष घायल है। रेणुका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...