शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, दो घायल

--Advertisement--

मंडी जिले के केलोधार में शादी समारोह में शामिल होकर जंजैहली लौट रहे पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के केलोधार में शादी समारोह में शामिल होकर जंजैहली लौट रहे पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

हादसा सोमवार देर शाम पेश आया। हादसे के दौरान गिरती हुए कार से चार लोग बीच में ही छिटक कर बाहर गिर गए। जबकि शुरुआती जांच में एक व्यक्ति लापता था। जिसे बाद में ढूंढ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बर्फबारी व बारिश बचाव अभियान में बाधा बनी, लेकिन सभी को खाई से निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान मदन लाल(60) पुत्र देवी राम और उसकी पत्नी जयवंती( 60 ) निवासी गडौन और भीम सिंह(35) पुत्र धर्म चंद निवासी चिमटी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कुशमा देवी पत्नी लुहेंद्र निवासी धार और मुरारी लाल पुत्र भोप सिंह निवासी थाच के रूप में पुलिस ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए केलोधार गए थे। शादी से लौटती बार कार जंजैहली के समीप छतरी सड़क मार्ग पर मगरू गला में अचानक खाई में जा गिरी। जयवंती और भीम सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि मदन लाल ने जंजैहली अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घायलों में कुशमा और मुरारी लाल को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

कार्यकारी एसडीएम थुनाग अमित कलथाइक के बोल

कार्यकारी एसडीएम थुनाग अमित कलथाइक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी है। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...