चम्बा जंजला रूट पर खराब हो गई बस, रास्ते में रह गईं 40 सवारियां

--Advertisement--

चम्बा जंजला रूट पर खराब हो गई बस, रास्ते में रह गईं 40 सवारियां

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चंबा-जंजला रूट पर एचआरटीसी की बस घूम मोड़ के समीप खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह बस साढ़े पांच बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से रूट पर निकली थी।

हालांकि, सरकार ने इस रूट पर बस सेवा तो शुरू कर रखी है, मगर चंबा डिपो की बस सेवा नहीं मिल रही है। नगरोटा बगवां डिपो की बस को ही इस रूट पर भेजा जा रहा है।

ऐसे में जब बस खराब हो रही है तो दूसरी बस उपलब्ध नहीं हो पा रही है चाहे बस चार दिन तक खड़ी रहे लेकिन उसकी जगह दूसरी बस नहीं भेजी जाती है इस बात को लेकर यात्रियों में काफी रोष है।

बस में करीब चालीस सवारियां थीं। महिलाएं भी बस में सवार थीं। यात्रियों में संजय कुमार, अमित कुमार, बिमला देवी, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रमन कुमार और आकाश सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से बेहतर परिवहन सेवाएं देने के दावे तो किए जा रहे हैं, मगर एचआरटीसी बसें बीच राह खराब हो रही हैं।

ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरएम चंबा से मांग की है कि इस रूट पर नगरोटा बगवां के बजाय चंबा डिपो की बस दौड़ाई जाए।

आरएम चंबा शुगल सिंह के बोल 

आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस खराब होने बारे सूचना मिली है। कहा कि दूसरी बस भेजने के प्रयास किए जा रहे है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...