चम्बा के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने पकड़ी चरस की खेप, बस सवार गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने पकड़ी चरस की खेप, बस सवार गिरफ्तार, व्यक्ति की पहचान हरी कृष्ण पुत्र धनी राम निवासी झज्जाकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चम्बा जिला के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। चुवाड़ी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह यातायात चैक पोस्ट तुनुहट्टी में मुख्य आरक्षी इंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने नाकाबंदी की हुई थी।

नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले वाहनों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब सवा 12 बजे सनवाल से पठानकोट की ओर जा रही निगम की बस को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस दल ने बस में सवार एक व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से 416 ग्राम चरस बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान हरी कृष्ण पुत्र धनी राम निवासी झज्जाकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है।

डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चरस आरोपी को मौके पर ही अपनी हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...