कोटला – स्वयम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का विधिवत शुभारम्भ शुक्रवार को किया गया। इस उपलक्ष्य पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उज्जवल सिंह बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। संसाधन व्यक्ति के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा कोटला के शाखा प्रवन्धक अजय सिंह उपस्थित रहे ।
इस शिविर में 25 छात्र – छात्राएं भाग ले रही हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी शुभकरण एवं शशि सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सात दिवसीय एनएसएस शिविर की रूप रेखा से अवगत करवाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उज्जवल सिंह ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शिवरों से विद्यार्थियों में जीवन को वास्तविकताओं को सिखाने में सहायता मिलती है। उन्होंने इस शिवर के महत्व के बारे में छात्रों को अवगत करवाया ।
इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटला के प्रबंधक अजय सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नशा करने से हमारे शरीर में कई बीमारियां लग जाती हैं इसके बचाव हेतु हमें नशे से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह योगा करना चाहिए और खेलों की ओर हमें अपने बच्चों का ध्यान करना चाहिए ताकि बच्चे नशे से दूर रहे। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

