दुखद : नींद में ही 26 साल के फौजी ने ड्यूटी के दौरान छोड़ दिया संसार, पंचतत्व में विलीन

--Advertisement--

बिलासपुर,25 नवंबर – सुभाष चंदेल

जनपद के झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत गेहड़वीं से एक दुखद समाचार सामने आया है। जहां चंगर वार्ड स्थित सैनिक विनोद कुमार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है।

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार(26) वर्ष 2015 में भारतीय सेना में राष्ट्रीय राइफल (8 R.R) तैनात हुए। मौजूदा में जम्मू के अखनूर में सेवाएं दे रहे थे। गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास के लिए कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली पहुंचे थे।

वीरवार सुबह जब विनोद कुमार नहीं उठे तो साथियों ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विनोद को सेना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया छोड़ चुके थे।

मृतक विनोद कुमार 3 भाइयों में मंझले थे साथ ही बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले विनोद परिवार के लिए बड़ा सहारा थे। शुक्रवार दोपहर बाद सेना के वाहन में जब विनोद कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो वहां मातम छा गया।

सैंकड़ों युवाओं ने विनोद कुमार अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा विनोद तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।

विधायक जीतराम कटवाल,पूर्व विधायक बीरू राम किशोर,नायब तहसीलदार झंडूता,थाना प्रभारी झंडूता,पंचायत समिति सदस्य अभिषेक चंदेल,ग्राम पंचायत प्रधान गेहड़वीं प्यार सिंह, उप प्रधान सुनील नड्डा सहित कस्बे के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने शहीद विनोद कुमार को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...