गुडगांव व हरिद्वार के लिए बस चलाने की घोषणा, मनेई में 68 करोड रूपये की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास।
लंज – अमित शर्मा
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मनेई में आज प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 68 करोड रूपये से वनने वाली वंडी रशयालू, परगोड, लंज नौहशहरा पेयजल योजना व मनेई की पेयजल सुदृढ़ीकरण योजनाओं का भूमिपूजन किया इससे पहले चंगर क्षेत्र मे, पहली वार आने पर स्थानीय लोगों द्वारा उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर लोगों को संवोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने इन योजनाओं को 6 महीने में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने चंगर क्षेत्र में 30 हेंडपंप लगाने की घोषणा की और कोटला हरिद्वार वस को एक महिने के लिए ट्रायल पर चलाने के निर्देश दिए।
वहीं कई सालों से वंद पडी कोटला गुरूग्राम वस सेवा को पुन चलाने की वात कही इस मौके पर उन्होने कहा कि 55 करोड रूपये की लागत से वनने वाली शाहपुर सिवरेज का जल्द काम लगाया जाऐगा।
उन्होने कहा कि परगोड मंदिर के सौदर्यकर्ण के लिए बजट मुहैया करवाया जाएगा । उन्होने कहा कि महिलाओं को 1500 रूपये देने की वात कही थी जिसपर काम किया जा रहा जल्द महिलाओं को यह राशी प्रदान की जाऐगी
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां, मिडिया प्रभारी शाहपुर विनय ठाकुर, शाहपुर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत राणा, डीडी शर्मा, पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान ठेहड मंजीत राणा,प्रधान लंज खास आशा देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम, सव तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा, आरएम धर्मशाला डाक्टर मुरारी लाल सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

