BDS की छात्रा पर आया IGMC शिमला के डॉक्टर का दिल, भगा ले गया, मामला दर्ज़

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में बीडीएस की छात्रा की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। शिमला के ही आईजीएमसी के एक डॉक्टर पर छात्रा को भगाने का आरोप लगा है। फिलहाल, पुलिस आईपीसी की धारा-366 के तहत छात्रा के पिता ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पूरा मामला चर्चा का विषय बना है।

जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के डेंटल कॉलेज में बीडीएस में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उनकी बेटी संस्थान के साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। इस दौरान बीते दिनों आईजीएमसी का ही एक डॉक्टर ने उनकी बेटी को भगा ले गया।

मामला 16 नवंबर का है। बेटी अब तक लापता है। पिता ने बताया कि बेटी के गायब होने पर उन्होंने रिश्तेदारों और दोस्तों से उसके बारे में पता किया लेकिन छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

पिता के मुताबिक उन्हें पता चला कि बेटी को डॉक्टर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है, जिसके बाद पिता ने शिमला पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी डॉक्टर मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

एएसपी सुनील नेगी के बोल 

मामले की पुष्टि एएसपी सुनील नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि छात्रा की खोज के लिए शिमला पुलिस ने एक टीम गठित की है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में छात्रा की तलाश की जाएगी। बेटी के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्दी ढूंढ निकाला जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...