चांदी की पालकी में मां से मिलने पहुंचे भगवान “परशुराम”, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

--Advertisement--

श्री रेणुका जी, 22 नवंबर – नरेश कुमार राधे

बुधवार को मां-बेटे के मिलन के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला शुरू हो गया है। हर बरस की तरह अपनी जन्मस्थली जामू कोटी से चांदी की पालकी में भगवान परशुराम माता रेणुका से मिलने रेणुका पहुंचे।  सप्त चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम के बारे में माना जाता है कि वह एक ऐसे जीवित योद्धा हैं जो सदियों से पृथ्वी पर आज भी मौजूद हैं।

ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई।  हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव का सहर्ष स्वागत किया व पालकियों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हालांकि अस्वस्थ होने के कारण इस बार सूबे के मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ नहीं कर पाए।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ददाहू के समीप गिरी नदी के तट पर देवताओं का स्वागत करने के साथ भगवान श्री परशुराम की पालकी को कंधा देकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

शीश नवाते उद्योग मंत्री

इस दौरान उन्होंने ददाहू से शुरू हुई विशाल शोभायात्रा की आगवानी भी की। इसी के साथ छह दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आगाज हो गया है।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में प्राचीन मंदिर जामू से भगवान परशुराम, कटाह, मंडलांह और माशू से चार देवताओं ने मेले में अपनी हाजिरी भरी। इस मर्तबा देव पालकियों को ददाहू स्थित खेल मैदान की बजाय गिरि नदी किनारे बनाए गए अस्थायी पंडाल में लाया गया।

जहां से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि व ढोल नगाड़ों की थाप व बैंड बाजों के शोरगुल के बीच रेणुकाजी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शाम छह बजे ददाहू बाजार से रेणुका जी तीर्थ त्रिवेणी संगम पहुंचेगी, जहां मां रेणुका जी व भगवान परशुराम का ऐतिहासिक मिलन होगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...