IGMC के समीप शव मिलने से सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त

--Advertisement--

शिमला, 22 नवम्बर – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि शव नेपाली मूल के व्यक्ति का है। जिसकी  उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पर कहीं हमला न हुआ हो। बहरहाल शिमला पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त करने के भी प्रयास जारी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शव बरामदगी को लेकर अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हिमख़बर डेस्क  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28...

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता, चिट्टा मुक्त मंडी –...