पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर रेल सेवा बंद होने से पर्यटन सहित टांडा मेडिकल हस्पताल में गरीब जनता के इलाज पर पड़ रहा असर

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने पिछले कई माह से पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर बंद पड़ी रेल सेवा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जहां पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर बंद पड़ी रेल सेवा से पर्यटन व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है।

वहीं क्षेत्र के सबसे बड़े हस्पताल टांडा में गरीब जनता को इलाज करवाने केलिए भी बसों एवं प्राईवेट गाड़ियों में भारी भरकर राशि खर्च करना पड़ रही है। जबकि पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक के बीच बंद पड़ी रेल सेवा के एवज में कार्यरत कर्मचारी बिना किसी नियमित कार्य के वेतन प्राप्त कर रहे है।

अतः इस विषय पर ना ही रेलवे विभाग और ना ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार कोई संज्ञान लेने की चेष्टा करने की हिम्मत कर पा रहे हैं जबकि पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर रेल सेवा बंद रहने से अन्य सुविधाओं के प्रभावित होने के साथ साथ रेलवे विभाग को राजस्व स्तर पर भी घाटा उठाना पड़ रहा है।

बड़े आश्चर्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश के चार सांसदो के साथ राज्य सरकार भी इस समस्या को युद्ध स्तर पर सुचारू रूप देने में कहीं भी गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे इस समस्या का हल निकट भविष्य में होता नहीं दिख रहा है।

अतः पर्यटन एवं टांडा हस्पताल में सस्ते इलाज से लाभान्वित होने के मध्य नजर पठानकोट जोगिंद्रनगर रेल सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने केलिए रेलवे विभाग एवं केंद्र सरकार से युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करने की आम जनता द्बारा मांग उठाई है ताकि जल्द से जल्द रेलवे सुविधा का लाभ आम जनता के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में मिलना शुरू हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...