भोरंज और नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 29-30 को

--Advertisement--

हमीरपुर 22 नवंबर – हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड 29 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में और 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 21 से 37 वर्ष तक की आयु के दसवीं-बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त योग्यता रखने वाले युवा, जिनके नाम किसी भी रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत हों, वे हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 29 नवंबर को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में या 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से साढे सोलह हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...