राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रई में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रई में “सड़क सुरक्षा क्लब” के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा गुंजन ने भाषण के द्वारा भी बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना मनचंदा ने भी बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। जिसमें यह बताया गया कि हमेशा सड़के की बाईं और चलें। सड़क पर किसी भी प्रकार का खेल कोई नहीं खेले। शराब पीकर गाड़ी न स्वयं चलाएं, न किसी अन्य को चलने दे। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियम क्लब के प्रभारी संदीप राणा के द्वारा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से ना चलाने के लिए जागरूक किया।

संदीप राणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियम पर चलाए जा रहे 10 दिन के विशेष अभियान द्वारा अलग-अलग गतिविधियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें विद्यालय का सड़क सुरक्षा नियम क्लब उचित सहयोग करेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल के छात्र, द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र, विद्यालय के अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...