खुशखबरी! अब हिमाचल में भी लागू होगी बघेल की गोबर खरीद योजना, इतने रुपये किलो खरीदेगी सरकार

--Advertisement--

अब हिमाचल में भी लागू होगी बघेल की गोबर खरीद योजना, 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में होंगे सुक्खू सरकार के एक साल, सरकार किसानों से दिसंबर तक खरीदेगी गोबर

शिमला – नितिश पठानियां

गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की सरकारी खरीद के ब्रांड एंबेसडर बन चुके छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की यही योजना अब हिमाचल प्रदेश में लागू होने वाली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल की देखरेख में बनी 10 गारंटियों में से एक गारंटी गोबर खरीद की भी थी।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एक वर्ष पूरा करेगी। गोबर खरीद योजना को केंद्र सरकार को भी लागू करना चाहिए, ऐसा सुझाव कृषि पर संसद की स्थायी समिति ने भी 2021 में दिया था।

पशु पालकों से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा। गोबर खरीद की प्रक्रिया पहले चरण में उन ब्लॉक में शुरू की जाएगी जहां कृषि फार्म है।

ऐसा इसलिए क्योंकि किसानों से गोबर खरीदने के बाद विभाग गोबर को अपने कृषि फार्म में रखकर इस्तेमाल में भी ला सकेगा और उसे खाद में भी आसानी से बदल सकेगा। गोबर की खाद तैयार होने के बाद इसे किसानों-बागवानों को बेचा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...