ग्राम पंचायत डोल से अलग हुई पधर पंचायत को आधुनिक पंचायत भवन सहित मैरिज होम के लिए एक करोड़ पंद्रह लाख धनराशि मंजूर, चौधरी चंद्र कुमार का किया धन्यवाद

--Advertisement--

दुराना – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत डोल भटहेड़ से अलग हुई पधर पंचायत पधर को भी माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के अथक प्रयासों एवं विकास को लेकर दूरगामी सोच से डोल भटहेड़ पंचायत की तर्ज पर ही आधुनिक पंचायत भवन सहित मैरिज होम के निर्माण के लिए एक करोड़ चौदह लाख नब्बे हजार रुपए की धनराशि मंजूर की गई है।

जिससे अब पिछड़ी पंचायत पधर में भी आधुनिक पंचायत भवन सहित मैरिज होम का निर्माण किया जाएगा। इस उपलब्धि पर पधर पंचायत के स्थानीय वासी सेवा निवृत्त प्रोजेक्ट अधिकारी सरुप डोगरा, सूबेदार हरनाम सिंह, सूबेदार मेहर सिंह, पंचायत प्रधान तिलक राज, उपप्रधान,हाकम सिंह, पंचायत सदस्य छांगा राम, लोचू राम,लीलो देवी भारती देवी कमला देवी,अमर सिंह,सिरीधर रोशन लाल जौंडा राम आदि ने माननीय कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का आभार व्यक्त करते खुशी जाहिर की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...