विकास कार्यों में अनियमितताएं, प्रधान सहित तीन वार्ड सदस्‍य सस्‍पेंड; अगले आदेश तक रहेंगे पंचायत ऑफिस से बाहर

--Advertisement--

अगले आदेश तक यह चारों पंचायत के किसी भी कार्य में भाग नहीं ले सकते हैं, पंचायत प्रधान के साथ तीन वार्ड सदस्यों को भी सस्पेंड किया गया है, पिछले 11 महीना में जिला सिरमौर से चार प्रधान सस्पेंड हो चुके हैं।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कोटि उतराऊ पंचायत प्रधान व 3 वार्ड सदस्यों को विकास कार्यों में अनियमितताएं पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

पंचायत प्रधान उषा देवी, वार्ड सदस्य सतपाल शर्मा, कंवर सिंह व इंदिरा देवी पर छह विकास कार्यों में 11 लाख रुपए की अनियमितताएं पाए जाने के आरोप के चलते अगले आदेशों तक पंचायत के सभी कार्यों से बाहर कर दिया गया है। अगले आदेश तक यह चारों पंचायत के किसी भी कार्य में भाग नहीं ले सकते हैं।

तीन वार्ड सदस्‍यों को भी किया सस्‍पेंड

जिला सिरमौर में यह पहली बार है कि जब पंचायत प्रधान के साथ तीन वार्ड सदस्यों को भी सस्पेंड किया गया है। इससे पहले पिछले 11 महीना में जिला सिरमौर से चार प्रधान सस्पेंड हो चुके हैं। जिसमें से तीन शिलाई उपमंडल के ही है।

जानकारी मिली है कि विकास कार्यों में अनियमितताएं पंचायत के लोगों ने प्रधान पर विकास भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसकी जांच एसडीएम ने की थी। उसके बाद पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों को नोटिस जारी किए गए थे।

भ्रष्‍टाचार के लगाए आरोप

नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अगले आदेश तक पंचायत प्रधान व तीनों वार्ड सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है। विदित रहे कि जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अक्सर पंचायत प्रधानों पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहते हैं।

क्षेत्र में सबसे अधिक प्रधान सस्पेंड या बर्खास्त

इन्हीं दो विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक प्रधान सस्पेंड या बर्खास्त होते हैं। उधर जब इस संदर्भ में जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताएं पाए जाने पर कोटि उतराऊ पंचायत प्रधान व तीन सदस्यों को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...