द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल इकाइयों द्वारा लोगों को किया मधुमेह बीमारी पर जागरूक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के बही, सलेहरा, कहोग, झिकली भेठ व ननवार गांव में 49 लोगों को मधुमेह बीमारी पर जागरूक किया गया और साथ में उनकी निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गयी ।

समाजिक सुरक्षा अधिकारीयों ने लोगों को प्राकृतिक खेती किसान खुशहाल योजना के बारे में बताया। चिकित्सकों ने लोगों को शुगर यानी मधुमेह बीमारी के लक्षणों व रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने समझाया की शुगर बीमारी के दौरान क्या -2 खाने में परहेज करना चाहिए और किस समय में दबाई लेनी चाहिए। लोगों को चार्ट्स के माध्यम से भी जानकारी दी गई। अंत में लोगों ने द हंस फाउंडेशन टीम का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेकनीशियन व पायलट मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...