भटियात के डांगरी तारागढ़ में बेटे ने दराट से वार कर मां को उत्तारा मौत के घाट, आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार

--Advertisement--

भटियात – अनिल संबियाल

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक हत्या का मामला सामने आया हुआ है। घटना जिले के उपमंडल भटियात क्षेत्र की है। जहां पर एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उत्तारा हुआ है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। वहीं आरोपी बेटे के​ ​खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान 62 वर्षीय माया देवी पत्नी कुल बहादुर निवासी गांव डंगाड़ी पंचायत तारागढ़ जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया हुआ है। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माया देवी की मंगलवार रात को 32 वर्षीय बेटे मंगल बहादुर के साथ पैसों को लेकर लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी हुई कि मंगल बहादूर ने अपनीे मां पर दराट से हमला कर दिया। घर एकांत में होने के कारण दो दिनों तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था।

माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित का पिता 82 वर्षीय कुल बहादुर रात को खाना खाने के बाद पुशशाला में सोने के लिए चला गया था। पूरी घटना सात नवंबर रात की है।

सुबह के समय जब वह घर पर आया तो उसका बेटा बरामेद में फैले खून को साफ कर रहा था। और माया देवी पास में पड़ी हुई थी। पिता ने ग्रामीणों को इस घटना के बारे में पूरी जनकारी दी।

जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया हुआ है।

डीएसपी हेमंत ठाकुर के बोल

डीएसपी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच एसआई कमलेश चंद आईओ चुवाड़ी द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...