HRTC बस की चपेट में आने से महिला की मौत, करवाचौथ से पहले घर में छाया मातम

--Advertisement--

शिमला, 31 अक्टूबर – नितिश पठानियां

करवाचौथ से एक दिन पहले शिमला के उपनगर बालूगंज में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीला कश्यप (56 साल) निवासी धार कुफ्फर समरहिल के तौर पर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा दोपहर एक बजे के करीब एमएलए क्रॉसिंग के पास सीएमपी चेक पोस्ट के सामने हुई। महिला धमून-शिमला बस में सवार थी। इसी बीच महिला क्रासिंग के पास बस से उतरी।

महिला ने उतरते ही सड़क काे क्रॉस करने की काेशिश की, उतने में ड्राइवर ने बस चला दी। जिससे महिला बस की चपेट में आ गई। महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल बालूगंज पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना के क्या कारण रहे, इस बारे में बस की मैकेनिकल जांच भी की जाएगी।
फिलहाल शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। करवा चौथ से ठीक पहले हुए इस हादसे से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...