चम्बा – भूषण गुरुंग
एकल अभियान के तहत ककीरा में आयोजित अभियुदय खेल कूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न। अंचल स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिताओं के अबसर पर एकल अभियान पश्चिमोत्तर प्रभाग के उपाध्यक्ष एबं हिमाचल के प्रभारी सुभाष जरयाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की तथा विजेता व उपविजेता खिलाडियों को संमानित किया।
इस अबसर उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए एकल अभियान पश्चिमोत्तर प्रभाग के उपाध्यक्ष एबं हिमाचल के प्रभारी सुभाष जरयाल ने कहा कि एकल अभियान अभियुदय खेल कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से गाँव की प्रतिभा को निखारने का अबसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि एकल की बर्तमान में अंचल स्तर की भारत वर्ष में खेल प्रतिस्पर्धा चल रही हैं जिसमें ग्रामीण खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके उपरांत सम्भाग स्तर पर खेलों का आयोजन रहेगा तथा अंत में राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिताएं 19 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक महारास्ट्र के नागपुर में आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि खेलों से अनेकों लाभ बच्चों को मिलते है तथा खेल के साथ प्रतिस्पर्धा करके आगे बढ़ने की भी ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रेरणा आती है। इस मौके पर अब्बल रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगमी संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करके यह खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनने का प्रयास करें।
यहाँ आयोजित खेलों के बारे में जानकारी देते हुए अभियान प्रमुख गांधी राम ने बताया भटियात 8 सचों के 280 प्रतिभागीयों ने भाग लिया जिसमें कबड्डी लड़कियों में देवीदेहरा संच विजेता व बनीखेत संच की टीम उपविजेता रही।
इस तरह प्रकार लड़कों में चुबाड़ी संच विजेता व देवीदेहरा संच उपविजेता रहा, ऊँची कूद लडको में चुबाड़ी संच का विवेक प्रथम रहा तथा लड़कियों में भराड़ी संच की चाहत प्रथम रही, लंबी कूद में चुबाड़ी संच का लबीकेश प्रथम रहा, योग प्रतियोगिता सिहुंता संच की आचार्य निवेदिता प्रथम रही तथा 100 मीटर दौड़ में संच भराड़ी की
अशुशिका प्रथम रही।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रभाग उत्सव प्रमुख सतीश धीमान,सोनू बर्मा, अंचल भटियात के अभियान प्रमुख गांधी राम, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख भाग नूरपुर मनोज कुमार, भटियात कंचन कुमारी, कार्यलय प्रमुख पवन कुमार, शरीरिक शिक्षक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

