जब “जनरक्षक ही भक्षक की भूमिका निभाए तो आमजनमानस को कैसे मिलेगा न्याय?

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

बीती 5 अक्टूबर को कांगड़ा जिला के रे में घटी घटना को लेकर प्रबुद्धजनों, पत्रकारों में खासा रोष दिखरहा है। मामला एक निर्दोष युवक को नशे में धुत होकर पीटते पुलिस कर्मियों को एक पत्रकार द्वारा मात्र कारण पूछने पर उस पत्रकार से मारपीट पर उतारू होना व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है।

वहीं इसी अत्याचार व अन्याय के खिलाफ पत्रकार भूपिंदर मेहरा ने रोष प्रकट करने के लिए रे में रोष धरना दिया हुआ था। उनकी मांग थी कि पुलिस चौकी रे के ऐसे आमजन के प्रति व्यवहार के चलते जनता में रोष है वही चौकी प्रभारी पर भी कार्यवाही की जाए।

जहां क्षेत्र के पत्रकारों ने सरकार व प्रशासन से दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग उठाई है। ऐसे मामलों में सरकार व प्रशासन को बिना देर कार्यवाही अमल में लानी चाहिए। वहीं उन्होंने पुलिस चौकी प्रभारी के विरूद्ध सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की थी तथा कार्यवाही न होने पर रोष स्वरूप मुंडन कराने का भी एलान करते हुए अनशन पर बैठने की घोषणा की थी।

चौकी प्रभारी के विरूद कारवाही न होने भूपिंदर मेहरा तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठकर अपने मुंडन कराकर दोषी पुलिस कर्मियों को प्रशासन व सरकार द्वारा बचाने को लेकर भारी रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि निर्दोष लोगोंसे मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद सख्त कार्यवाही न होना दर्शाता है कि आमजनमानस की पीड़ा को लेकर सरकारीतन्त्र किस कद्र संवेदनहीन है।

वहीं पुलिसिया व्यवहार की इस घटना प्रबुद्व वर्ग व पत्रकार वर्ग द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है। वहीं प्रशासन की इस मामले के प्रति उदासीनतापूर्ण व्यवहार से हर कोई सकते में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...