नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती से पेश आए सरकार, संलिप्त राजनेताओं पर हो सख्त कार्रवाई

--Advertisement--

शिमला, 28 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

बीते रोज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित NIT से सामने आए नशे के प्रकरण ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर जहां सरकार हरकत में है और कार्रवाई करने में जुटी है तो वहीं विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है।

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। सरकार से मामले में और ज्यादा सख्ती से पेश आने की उम्मीद जताई है।

इस दौरान उन्होंने नशे के व्यापार में संलिप्त बड़े सौदागरों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की।

इसके अलावा कुलदीप सिंह राठौड़ ने भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बीते कुछ समय से जिस प्रकार से हिमाचल में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, यह बहुत गंभीर विषय है।

एनआईटी के प्रकरण से अभिभावकों में भी चिंता बढ़ी है। जिस तरह से हॉस्टल में नशे का व्यापार चल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।

वहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। लेकिन मामले में ज्यादा सख्ती से पेश आने की जरूरत है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ साधारण कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

वहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अगर कोई राजनेता भी इस तरह के कृत्यों में सम्मिलित पाया जाता है या नशे के सौदागर को शय देता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

शिमला के आस-पास भी नशे के बढ़ते व्यापार को लेकर राठौड़ ने कहा कि राजधानी में भी अगर इस तरह का मामला है तो वह इस बारे में प्रशासन से बातचीत करेंगे। नशे के व्यापार में बड़ी मछलियों को पकड़ने की जरूरत है।

वहीं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में सरकार अपनी गारंटीयों को पूरा कर रही है।

बीते दिनों हिमाचल में बड़ी प्राकृतिक आपदा आई, जिसके चलते सब कुछ प्रभावित हुआ। ऐसे में अब सरकार जल्द ही अपनी गारंटी को पूरा करेगी।

इसके अलावा उन्होंने आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी ठोका। आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है और चुनाव के बाद ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनाने जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर पूरा प्रदेश चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करेंगे की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द से जल्द ठीक होकर काम पर लौटे और अपने दायित्व का निर्वहन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...