ज्वाली के नाणा में गाय ने एक साथ दिया दो बछड़ों को जन्म, लोग हैरान, देखने वालों का लगा हुजूम

--Advertisement--

ज्वाली के नाणा में गाय ने एक साथ दिया दो बछड़ों को जन्म, लोग हैरान, देखने वालों का लगा हुजूम।

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के नाणा गांव में सजीव कुमार के घर में गाय द्वारा एक साथ दो बछड़ों को जन्म देने से आस पास कौतूहल का विषय बन गया है। देखते ही देखते आस पास के लोग इकट्ठा होने लगे।

बता दें कि गाय के दोनो बछड़े स्वस्थ है। दोनों उछल कूद कर गाय का दूध पी रहें है। साथ ही घर में एक साथ दो बछड़ों के जन्म होने से परिवार में भी खुशी का माहौल है तथा रिश्तेदार सके सम्बंधी फोनकर के जानकारी ले रहे है।

वहीं ग्रामीण संजीव कुमार और गांव वासियों ने बताया कि अभी तक बकरी अक्सर दो या तीन बच्चों को जन्म देती है लेकिन गाय के बारे में दो बच्चे देने की बात उन्होंने नही सुनी। लेकिन आज पहली बार ऐसा देखा है।

जैसे ही धीरे-धीरे आस पास में खबर फैली तो कौतूहल बन गया। लोग इकठ्ठे होने लगे और रिश्तेदारो के भी फोन आने लगे।

दोनों बच्चे स्वस्थ है, दोनों बछड़े लाल रंग के है। संजीव कुमार ने बताया लोग गाय और दोनो बछड़ों की मोबाइल से फोटो खींच रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...